Breaking News

योगी आदित्यनाथ ईमानदार मुख्यमंत्री, सबकी सुनते हैं, मेहनत करते हैं : राजभर

सुभासपा प्रमुख ने कहा, आजमगढ़ से झांसी तक जहां गया, सब बोले योगी जी ने खत्म की रंगदारी-गुंडागर्दी.ट्रान्सफर प्रकरण में सीएम योगी की नीतियों को ओमप्रकाश राजभर ने सराहा.

लखनऊ : अपने बेबाक बोल के लिए अलग पहचान रखने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने खुले मन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कर्मठ, ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री कहा है। सुभासपा प्रमुख ने कहा, “सीएम योगी की ईमानदारी पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वे एक कर्मठ नेता हैं और उनके काम में कोई कमी नहीं है। इसी वजह से उनकी चर्चा शिवपाल सिंह यादव के साथ ही अन्य लोग करते हैं।

एक निजी टीवी चैनल से अपने अनुभव साझा करते हुए राजभर ने कहा कि आजमगढ़ के चुनाव में जहां गया, सब जगह लोगों ने यही कहा कि समाजवादी पार्टी के काल में जो गुंडागर्दी, रंगदारी थी, इस सरकार में हमें निजात मिली है। झांसी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, एटा, इटावा, सहारनपुर, बागपत, शामली हर जगह व्यापारियों ने योगी जी की सराहना की। ओपी राजभर ने सीएम की तारीफ करने के साथ ही यह भी कहा कि योगी सरकार में बड़ा बदलाव आया है। वहीं, विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात पर राजभर ने कहा योगी जी सबकी सुनते हैं।

योगी से मैंने अपने क्षेत्र की समस्याओं और विधायकों की बातों को लेकर तीन बार मुलाकात की है। यही नहीं, स्थानांतरण प्रकरण में सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा है कि वे विपक्ष के विधायकों की बात भी ध्यान से सुनें।उनकी भी मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसा पिछले पांच साल में पहली बार देखने को मिल रहा है।

सपा गठबंधन छोड़ने के सवाल पर राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव जब गाना बजा दें कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, फिर मैं दूसरा अंगना तलाश लूंगा।” राजभर ने कहा कि सपा गठबंधन में अखिलेश के खिलाफ ज्वालामुखी उबल रहा है। आजम खान हों या शिवपाल यादव कोई उनसे खुश नहीं है। सपा गठबंधन में जल्द ही बड़ा खेल देखने को मिलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button