देवरिया । देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने से पहले किसी ने अफवाह उड़ा दी कि आम्रपाली एक्सप्रेस में आग लग गई है। आग की सूचना पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। गाड़ी संख्या 15707 एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची ही थी किसी ने अफवाह उड़ा दी कि आग लग गई है। सूचना पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ ने पहुंचकर जांच किया। तो कहीं आग लगी नहीं थी। वहीं यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन में वापस बैठाया गया। ट्रेन को गंतव्य की ओर जाने के बाद जिम्मेदार लोगों ने राहत की सांस ली।इस सम्बंध में जब स्टेशन अधीक्षक से बात की गई उन्होंने बताया कि गलत सूचना थी, गाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई है ।(हि.स.)



