Breaking News

मणिपुर में शहीद जवान के परिजन को 50 लाख और सरकारी नौकरी देगी यूपी सरकार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए फिरोजाबाद निवासी सेना के जवान कमलेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कमलेश कुमार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत कमलेश कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करेगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button