Breaking News

लेखपाल की लापरवाही: बुजुर्ग को मरा दिखाकर वरासत से नाम किया गायब

हरदोई । जनपद में शनिवार को आयोजित हुई तहसील दिवस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग रोते हुए पहुंचा। अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ कर उसने कहा कि वो अभी जिंदा है, लेकिन लेखपाल ने उसे दस्तावेज में मरा दिखाकर वरासत गायब कर दिया है।

थाने से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजों की चौखट के चक्कर लगाने वाले ग्राम गोरिया निवासी महाराज सिंह शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। हाथ में प्रार्थना पत्र लिए अधिकारियों से बोला कि साहब अभी मैं अभी जिंदा हूं। यह बात सुनकर अधिकारियों के उड़े होश।

बुजुर्ग ने प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों को विस्तार से बताया कि उसका गांव शाहाबाद तहसील में आता है। आरोप है कि यह के लेखपाल ने उसे मृत दिखाकर विरासत से नाम गायब कर दिया। उन्होंने अपनी गुहार कई अधिकारियों से कर चुके है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह बात सुनकर उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव, तहसीलदार नरेन्द व कुमार तहसील दिवस में बैठे हुए समस्त अधिकारियों के होश उड़ गए। तहसीलदार ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि उसके साथ न्याय होगा। वहीं, इस मामले में उप जिला अधिकारी पल्ला झाड़ते हुए नजर आये।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button