Breaking News

आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन से करने वाले आईपीएस का पुतला फूंका

झांसी । पटना के आईपीएस द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आतंकवादी संगठन से किये जाने पर झांसी में राष्ट्र भक्त संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रभक्त संगठन ने आईपीएस का पुतला जलाकर केंद्र सरकार से आईपीएस के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर के चर्चित कचहरी चौराहे पहुंचकर पटना के आईपीएस मानवजीत ढिल्लो का पुतला जलाया और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अंचल अड़जरिया ने कहा की पटना के आईपीएस द्वारा आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन पीएफआई से करने वाला बयान देश और समाज हित के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे आईपीएस के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। गौरतलब है कि, राष्ट्रभक्त का पुतला दहन का कार्यक्रम इलाईट चौराहे पर होना तय था। लेकिन पुलिस की चौकसी के चलते पुतला कचहरी चौराहे पर जलाया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button