Breaking News

कोटेदारों को सीएससी के रूप में सक्षम बनाएगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश सरकार तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू गुरुवार को.कोटेदारों संग संवाद करेंगे सीएम योगी, योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा कार्यक्रम.

गोरखपुर। सबको राशन, सबको पोषण के सरकार के मंत्र को साकार करने में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कोटेदारों को योगी सरकार सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने जा रही है। इस मंशा को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार (14 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू का आदान-प्रदान होगा। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी जिले के कोटेदारों संग संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

प्रदेश भर में राशन की 80 हजार के करीब उचित दर की दुकानें हैं। इन दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाने से जहां कोटेदारों की आय में वृद्धि होगी वहीं आमजन को भी काफी सुविधा मिलेगी। राशन प्राप्त करने के साथ ही लोग राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर लिस्ट से जुड़े कार्य अब कोटेदारों के यहां ही करा सकेंगे। कोटेदार के यहां हर वह सुविधा मिलेगी जो सीएससी पर मिलती है। कोटेदारों को सीएससी का दर्जा देने की कार्ययोजना सरकार के सौ दिन के लक्ष्य के अंतर्गत पूरी की गई है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के साथ गुरुवार को होने वालाU एमओयू कोटेदारों के लिए योगी सरकार की तरफ से बड़ा उपहार होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button