Breaking News

देवरिया :पुलिस अधीक्षक ने किया मातहतों में फेरबदल

देवरिया । कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मातहतों में आज फेर बदल किया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दरोगा संतोष यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल रोड सदर कोतवाली , दरोगा श्री राम अभिलाख पुलिस लाइन से माॅनिटरिंग सेल भेजा गया। दरोगा नंदा प्रसाद पुलिस लाइन से लार थाना कस्बा के चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई है। दरोगा वीरेंद्र कुशवाहा पुलिस लाइन से एसएसआई भाटपाररानी, दरोगा रमा शंकर सिंह यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गौरा बरहज, दरोगा दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी थाना लार के मैहरौना चौकी पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरोगा सदानंद यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा बरहज थाना बरहज, दरोगा राम सहाय यादव पुलिस लाइन से थाना तरकुलवा एसएसआई भेजा गया है। दरोगा परमात्मा प्रसाद को पुलिस लाइन से प्रभारी सेल/ न्यायिक सम्मन सेल पद पर भेजा गया है। दरोगा राम चन्द्र सिंह यादव पुलिस लाइन से एसएसआई कोतवाली भेजा गया है। दरोगा रामलक्ष्मण सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भेगारी बाजार थाना खामपार भेजा गया हैं।

उन्होंने बताया कि दरोगा कोमल सिंह यादव पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। दरोगा चन्द्र शेखर सिंह को पुलिस लाइन से थाना बरियारपुर भेजा गया है।दरोगा रामप्यारे सिंह यादव पुलिस लाइन से थाना महुआडीह भेजा गया है। दरोगा निरंजन लाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पकड़ी बाजार थाना मदनपुर भेजा गया है। दरोगा आशुतोष कुमार को पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का अपराध प्रकोष्ठ स्थानांतरित गया है। दरोगा राकेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी पकड़ी बाजार थाना मदनपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button