Breaking News

कानपुर महापौर की गाड़ी में फार्चूनर कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

कानपुर । महापौर प्रमिला पाण्डेय की गाड़ी में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज मोड़ के पास तेज रफ्तार फार्चूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मेयर की जान बाल-बाल बच गई, वहीं उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फार्चूनर कार व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कानपुर जनपद की मेयर प्रमिला पाण्डेय रविवार को क्षेत्र के दौरे पर थी। उनका काफिला गंगा बैराज से वापस शहर की ओर आ रहा था, तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत वीएसएसडी कालेज के पीछे सड़क के मोड़ पर सामने से आई तेज रफ्तार फार्चूनर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में महापौर की जान बच गई।

घटना देख आस पास खड़े लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और फार्चूनर सवार चालक को पकड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। महापौर की गाड़ी के हादसे का पता चलते ही पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान महापौर दूसरी गाड़ी से अपने गन्तव्य रवाना हो गई।

नवाबगंज पुलिस ने बताया कि महापौर की गाड़ी में फार्चूनर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महापौर सुरक्षित है और टक्कर मारने वाले कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button