Breaking News

आम बागानों का सेटेलाइट डाटा का हो रहा मानचित्रीकरण : योगेन्द्र उपाध्याय

कैबिनेट मंत्री ने गिनाई योगी सरकार-दो के सौ दिन की उपलब्धियां

लखनऊ । अब जल्द ही प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलने लगेंगे। इसके लिए प्रदेश के 87 राजकीय महाविद्यालयों के लिए 10 करोड़ का बजट का प्रावधान कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर में ई-कंटेंट स्टूडियो स्थापित किये जाने के लिए एक करोड़ का बजट दिया गया है। रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेंटर के माध्यम से एक जिला, एक कृषि उत्पाद परियोजना के अंतर्गत आम के बागानों का सेटेलाइट डाटा आदि से मानचित्रीकरण किया जा रहा है।

यह जानकारी उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आईटी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दी। वे सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता का संबोधित कर रहे थे।उनके साथ राज्यमंत्री अजीत पाल व रजनी तिवारी भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि रिमोट सेंसिंग तकनीक से सुदूर संवेदन एवं भू-भौतिकी तकनीक द्वारा उप्र के पठारी क्षेत्रों में एक्वीफर मैपिंग के लिए अध्ययन परियोजना में झासी के बबीना विकास खंड के उपग्रहीय चित्रों के आधार पर रेल नेटवर्क, रोड नेटवर्क, कैनाल आदि का मानचित्र तैयार करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उप्र स्टार्टअप नीति के अंतर्गत आईआईटी कानपुर, नोयडा परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केन्द्र की स्थापना की गयी है। योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में 25 स्टार्टअप इंक्यूबेटेड हैं, जिन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, उद्यमिता संबंधी परामर्श व सहायता, हैंडहोल्डिंग इत्यादि प्रदान की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button