श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया तथा एक जवान शहीद हो गया।आधिकारिक तौर पर हालांकि अभी हताहतों के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां को देखकर उन्हें ललकारा , तभी घुसपैठियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया , वहीं एक सैनिक शहीद हो गया।उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान छेड़ा गया है।(वार्ता)
आईटीबीपी के एएसआई की गोली लगने से मौत
जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक सहायक उप निरीक्षक की अपनी ही सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई।पुलिस ने बताया, ” आईटीबीपी के उप निरीक्षक पुंछ के मिनी सचिवालय में तैनात थे। इस दौरान उनकी ही सर्विस रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गयी।”पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)



