National

देश में कोरोना के मामले एक लाख 51 हजार पार,4337 मौतें

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में ताबड़तोड़ वृद्धि जारी है और इसके पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और करीब 170 लोगों की मौतें हुई हैं। बुधवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 151767 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4337 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के कुल 151767 केसों में 83004 एक्टिव केस हैं, वहीं 64425 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सबसे अधिक 1792 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 54758 हो गई है।

Related Articles

Back to top button