Breaking News

एसपीजी ने रूद्राक्ष और सिगरा स्टेडियम का किया निरीक्षण

वाराणसी। पीएम के वाराणसी दौरे के मद्देनजर एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को एसपीजी ने रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर और सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। एसपीजी आज पीएम के कार्यक्रम स्थल को टेकओवर कर लेगी। इसके पहले पीएम के प्रस्तावित रूट को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

चौकाघाट से नगर निगम तक बांस बल्ली लगाने का काम तेज कर दिया गया है। जगह-जगह मजदूर लगाकर बेरिकेडिंग कर जा रही है। काम लगभग अंतिम चरण में हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कमर कस ली है। उन सभी प्वाइंट्स को बारीकियों से जांचा जा रहा है जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। एसपीजी के साथ समन्यव बनाकर कमिश्नरेट पुलिस काम रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button