Breaking News

सौ दिन में अपराधियों की 844 करोड़ की संपत्ति जब्त: योगी

उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड किया पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के अवसर पर सोमवार को मीडिया के समक्ष रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और प्रमुख फैसलों के बारे में विस्तार से रखा। सरकार ने सौ दिन, छह माह, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किये हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज, भ्रस्टाचार, जातिवाद था। प्रदेश के बारे में कोई अच्छा नहीं सोचता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पिछले पांच सालों में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए कानून का राज कायम किया। सौ दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त की गई। पांच साल को देखा जाए तो ढाई हजार करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की गयी।

विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा 33 और तीन निर्दलीय जीते। कांग्रेस विधान परिषद में जीरो हो गयी है। अभी हाल में लोकसभा उपचुनाव सम्पन्न हुए। आजमगढ़ और रामपुर की सीटें भाजपा जीतीं। इस चुनाव में भाजपा काे जनता का आशीर्वाद मिला।

उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों बाद यह मौका आया जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापस आई। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने पांच साल पूरा करने के बाद वापसी की है। उप्र देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। प्रदेश में ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता रखता है। पहली बार हमारी सरकार ने प्रदेश की सेवा पांच साल की। अब दूसरी बार सरकार में आये हैं। नई उड़ान के साथ हमने काम शुरू किया है

। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पांच ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू किया है। उनके लक्ष्य में उत्तर प्रदेश कैसे योगदान कर सकता है, उसपर हमारी सरकार ने काम शुरू कर दिया है।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, आशीष पटेल, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और नवनीत सहगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button