Breaking News

उप्र में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार देर शाम 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और फिरोजाबाद व सहारनपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा यूपीसीडा कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। फिरोजाबाद की नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा की तैनाती अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद पर हुई है। वहीं अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीना नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर भेजे गए हैं।

बांदा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार अंबेडकरनगर के नये मुख्य विकास अधिकारी होंगे। ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर से संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाए गए हैं। सुश्री गजल भारद्वाज मुख्य विकास अधिकारी रामपुर से नगर आयुक्त सहारनपुर के पद पर भेजी गई हैं। नंद किशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी रामपुर और पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर बनाए गए हैं।

इसके अलावा महेंद्र प्रसाद, सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयक्त मेरठ मंडल, अनिल कुमार सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग से प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ और खेमपाल सिंह अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ की तैनाती अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारिता के पद पर की गई है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button