लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया। पांच जिलों को नये पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले है वहीं पांच प्रतीक्षारत वरिष्ठ अधिकारियों को भी नयी तैनाती मिली है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनभद्र,मऊ,सीतापुर,सिद्धार्थनगर और सुलतानपुर को नये पुलिस अधीक्षक मिले हैं जबकि वाराणसी ग्रामीण में भी नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गयी है।
लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त अमित कुमार आनंद को सिद्धार्थनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं सोमेन वर्मा का ट्रांसफर सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया है। सिद्धार्थनगर के मौजूदा एसपी यशवीर सिंह को इसी पद पर सोनभद्र भेजा गया है जबकि मऊ के एसपी का तबादला सीतापुर के एसपी के तौर पर किया गया है। अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।(वार्ता)



