Opinion

द्रौपदी मुर्मू एक प्रेरणादायक शख्सियत: आरिफ मोहम्मद खान

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को अनुवादित करती है। उनकी शख्सियत प्रेरणादायक है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को मेरठ में उद्यमी अजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि राजग की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू एक प्रेरणादायक शख्सियत है। यह द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जश्न मनाने का समय है।

आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी। यह देश के लिए एक कीर्तिमान होगा, जब आदिवासी समाज की सक्षम महिला देश के राष्ट्रªपति का पद संभालेगी। अग्निपथ योजना के विरोध पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उप्र सरकार ने शांति व्यवस्था को कायम किया है। शांति व्यवस्था कायम करना सरकार का कार्य है। जिस पर उप्र सरकार खरी उतरी है। बागपत जनपद के रटौल गांव की आम की प्रजाति रटौल की केरल के राज्यपाल ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद एक आम बेल्ट हैं और उन्होंने पांच साल पहले रटौल गांव में 14 आम के पेड़ लगाए थे। रटौल आम की खुशबू और लोगों का प्यार उन्हें यहां खींच लाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button