Breaking News

पत्रकारों की सुरक्षा एवं आमजनमानस से जुड़ने के लिए बनी रणनीति

पीपीए की मासिक बैठक में संगठन को सक्रिय करने की बनी रणनीति

कैम्पियरगंज,गोरखपुर । पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कैंपियरगंज की मासिक बैठक में पत्रकारों के खिलाफ आये दिन दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न पर गम्भीरता पूर्वक मंथन करते हुए सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि आमजनमानस को न्याय दिलाने एवं उनसे सीधे जुड़ने के लिए जल्द ही तहसील स्तर पर कार्यालय का शुभारम्भ किया जाएगा।जहाँ पर प्रेस वार्ता के माध्यम से क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का निराकरण एवं पत्रकारों को एकजुट करते हुए उनके हितों एवं संरक्षण के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

रविवार को कैम्पियरगंज स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी मजबूत संगठन के लिए एकजुटता के साथ ही आपसी समंजस्य,एकजुटता के साथ ही अनुशाशन अतिआवश्यक है।बिना अनुशाशन के कोई भी संगठन बहुत दिनों तक वर्तमान परिवेश में अपने आप को बहुत दिनों तक आगे नही जा सकता है।संगठन में वो शक्ति जिसके माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है इसलिए संगठन में शामिल सभी लोगों को अनुशाषित होकर जिसे भी जो जिम्मेदारी मिले उसे पूरी निश्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वो का निर्वहन करना चाहिए।तभी एक अच्छे संगठन की प्रासंगिकता के साथ ही पहचान बनी रहेगी।

बैठक के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्वांचल पत्रकार एशोषिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन की सार्थकता तभी सम्भव है जब तक संगठन के लोग अपने अपने दायित्वों को समझते हुए संगठन द्वारा मीले दायित्वो के प्रति हमेशा अनुशासन में रहते हुए एकजुट होकर आपसी वैमनस्य को भूलकर सामूहिक रूप से हर एक संघर्ष और पत्रकारों के हितों के प्रति परस्पर जागरूक होकर कार्य करें। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अनुशाशन शास न समिति के सदस्य एवं संरक्षक डॉ टीएन गुप्ता ने कहा कि संगठन तभी बेहतर ढंग से कार्य कर सकता है जब सभी लोगो मे एकजुटता के साथ साथ परस्पर सहयोग की भावना हो।

तहसील संयोजक सुग्रीव यादव ने कहा कि वर्तमान परिवेश पत्रकारों के लिए बड़ा ही विष्मयकारी है।पत्रकारिता का व्यवसायीकरण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है और कारपोरेट कल्चर हावी हो रहा है।ऐसे दौर में एक पत्रकार को अपनी भूमिका का निर्वहन अत्यंत ही सजगता एवं बहुत ही सूझबूझ से करना होगा। जबकि तहसील अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने कहा कि एक मजबूत संगठन को चलाने के लिए सहयोग एवं समर्पण भावना संगठन के सभी साथियो में होनी चाहिए।जिससे जब भी किसी पत्रकार बन्धु को किसी भी प्रकार की समस्या हो उसके लिए संगठन के सभी साथी सदैव तत्पर रहे और जब भी जरूरत पड़े संघर्ष के लिए तैयार रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बने रहने के लिए तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।साथ नई तहसील कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्यता के साथ सम्पन्न कराने के लिए राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र त्रिपाठी को अधिकृत किया गया। बैठक में मुख्य रुप से राकेश चौधरी,पुनीत त्रिपाठी,शरद गुप्ता,विनोद कुमार पासवान,रविंद्र नाथ शुक्ला, अनिल कुमार बोस, प्रेम नारायण सिंह, आलोक सिंह, सुनील जायसवाल, संजय चौधरी, सुग्रीव यादव सृजन, राममिलन, सत्येंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र प्रताप पांडेय, कृपाशंकर चौबे, पुरुषोत्तम पाण्डेय से शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button