Breaking News

घर से नाराज होकर भागा किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौपा

भटनी, देवरिया। भटनी जीआरपी थानाध्यक्ष अपने हमराही हेड कांस्टेबल अनीश कुमार यादव के साथ चेकिंग अभियान के तहत जांच कर रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान पीएफ संख्या 04 के पूरब रेल पटरी पर एक किशोर जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है गुमसुम बैठा हुआ था । उस किशोर को पुलिस ने रेल पटरी से हटाकर थाने पर लाये और उसे फल एवं पूड़ी सब्जी खिलाने के पश्चात नाम पता पूछे। किशोर ने अपना नाम किशन कुमार साह पुत्र जयप्रकाश साह ग्राम रामपुर थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज (बिहार) का निवासी बताया । उसने बताया कि मेरी मम्मी ने 600 दिए थे जो कही गिर गया था ।

इस बात को लेकर मेरी मम्मी मुझे डांटी थी , और कही थी कि तुम पैसे लेकर ही घर आना । इसी बात को लेकर मैं घर से चला आया था और रेलवे पटरी पर बैठा था । भटनी जीआरपी थानाध्यक्ष द्वारा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज (बिहार) का सीयूजी नंबर इंटरनेट के माध्यम से निकाल कर बात किया गया, तथा प्रकरण से अवगत कराते हुए ग्राम रामपुर के मुखिया का नंबर मांगा गया। थाना प्रभारी विजयीपुर द्वारा ग्राम रामपुर के चौकीदार का नंबर दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार के नंबर से वार्ता कर प्रकरण से अवगत कराते हुए परिजनों को बुलाया गया । किशोर के परिजन थाना जीआरपी भटनी आए । बच्चे को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । परिजन अपने बच्चे को पाकर थाना जीआरपी की भूरि-भूरि प्रशंसा किये।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button