लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं, इनमें स्थानांतरित किये गये नौ जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) भी शामिल हैं।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गोरखपुर के डीएम विजय किरन आंनद को बेसिक शिक्षा विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। गौरतलब है कि गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।(वार्ता)
देखें सूची…





