
पीपीगंज, गोरखपुर। भरोहिया ब्लॉक के कल्यानपुर माँ बायसी के मंदिर परिसर में वार्ड संख्या-15 की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज देवी के प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी (रिंकू) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण को बचाने की शपथ भी दिलाया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लाक प्रथम की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज देवी के प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी (रिंकू) ने कल्यानपुर माँ बायसी मंदिर परिसर में पौधा रोपड़ करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमो में पूर्ण रूप से हिस्सेदारी करने की बात कही।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि आज कल हम सब लोग एसी व कूलर, पंखों का प्रयोग कर आधुनिकता की ओर भाग रहे है, किंतु हम सब को ये भी समझने की जरूरत है कि इन सभी के प्रयोग से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है, जो भविष्य के लिए नुकसान देह है, जब कि हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षों को लगाना चाहिए और उनकी पूर्ण देख रेख और सुरक्षा करनी चाहिए। पेड़ पौधों को सुरक्षित रख के हम लोग अपनी जिंदगी की सुरक्षा करते है। पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व भी है। इन पेड़ पौधों की बजह से ही इस धरती पर जीवन है। इस लिए हम सबको पर्यावरण से होने वाले खतरों से सावधान रहने की जरूरत है।
आज हम सब को यहां शपथ लेके जाना है कि हम सब पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण तो करेंगे ही साथ ही साथ उनकी पूर्ण रूप से सुरक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मिथिलेश चौरसिया, हिरमन निषाद, अकटहवा ग्राम प्रधान रतनेश जायसवाल, राकेश चौरसिया, रंजीत चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गणेश यादव, चिरंजीव चौरसिया, हिमांशु मद्धेशिया, पिंटू श्रीवास्तव सहित दर्जनों संभ्रांत जन मौजूद रहे।



