
भटनी, देवरिया। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजकुमार बर्मा एवं पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया को पत्र सौपकर नगर पंचायत भटनी के चेयरमैन डाँ.बलराम जायसवाल व अधिशासी अधिकारी मंगला प्रसाद यादव के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा एवं पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 26-27 मई को प्रचार वाहन से थानाध्यक्ष भटनी एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा यह प्रचारित किया गया था कि नाली के उपर जो भी व्यापारी अतिक्रमण किये है वह अतिक्रमण हटा ले अन्यथा 28 मई को अतिक्रमण हटा दिया जाएगा, और अतिक्रमण हटाने का खर्च संबंधित व्यापारी से वसूला जाएगा। अध्यक्ष द्वय ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के संख्या 1829/0905, 2022,244-2018 टी०सी० नगर विभाग अनुभाग 5 लखनऊ से 17 मई 2022 को विषय सड़क सुरक्षा के संबंध में एक जिओ जारी किया गया, जिसके पैरा एक के क्रम संख्या 3 में यह प्रावधान किया गया है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन समन्यवय स्थापित करते हुए एवं व्यापार मंडल, स्ट्रीट वेडल एसोसिएशन एवं अन्य स्टेट होल्ड के साथ बैठक करते हुए सार्वजनिक स्थलो व नगरीय सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए, किंतु इस आदेश का अनुपालन स्थानीय प्रशासन द्वारा नही किया गया।
जनपद व्यापार मंडल द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के साथ बैठक कर अतिक्रमण को लेकर कुछ बिंदुओं को तय किया गया। उसका भी उल्लंघन करते हुए व माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश का अनुपालन व विचाराधीन मुकदमे को भी स्थानीय प्रशासन द्वारा नही माना गया। इस प्रकार से स्थानीय प्रशासन द्वारा नाली निर्माण से 3 फीट अंदर तक घुस कर दो दुकान जो न्यायालय में विचाराधीन है को तोड़ दिया गया। चुनावी रंजिश को लेकर स्थानीय चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारियों की अहित करते हुए लाखो रूपये का नुकसान किया गया।विधायक को लिखे पत्र में व्यापारियों ने यह मांग किया कि समन्यवय बैठक कराकर व्यापारियों के हुए नुकसान की भारपाई एवं सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाया जाए व नगरपंचायत भटनी के अध्यक्ष का पावर सीज करते हुए अधिशासी अधिकारी को निलम्बित किया जाए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र वर्मा, मोहनलाल गुप्ता, दीपक वर्मा, राजेश्वर वर्नवाल, ओमप्रकाश गांधी, विजय शंकर मद्धेशिया, सतेन्द्र गुप्ता, दिनेश वर्मा, संतोष मिश्रा, पिंटू कुशवाहा, त्रिलोकी गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



