Breaking News

बार चुनाव मे सुरेन्द्र नारायण यादव अध्यक्ष प्रभात उपाध्यक्ष कमलेश वरिष्ठ मंत्री निर्वाचित

कैम्पियरगंज,गोरखपुर। तहसील बार एसोसिएशन कैंपियरगंज के शुक्रवार को हुए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष पद पर प्रभात यादव,महामंत्री पर कमलेश कुमार एवं गोविन्द शरण पाठक बराबरी पर होने से दोनों प्रत्याशियों की सहमति, बनाते हुए चुनाव अधिकारी गोपाल प्रसाद जायसवाल एवं रामप्रसाद गुप्त प्रदीप कुमार के समक्ष लिखित सहमति पत्र दाखिल कर बताया कि कमलेश कुमार वरिष्ठ मंत्री एवं गोविन्द शरण पाठक कनिष्ठ मंत्री पद पर बने रहने पर सहमति बनी है अतः परिणाम तदानुसार घोषित करें , इस सम्बन्ध में चुनाव अधिकारी गोपाल प्रसाद जायसवाल एवं रामप्रसाद गुप्त ने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि कमलेश कुमार वरिष्ठ मंत्री एवं गोविन्द शरण पाठक को कनिष्ठ मंत्री पद पर एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर चन्द्रोदय प्रताप सिंह, कार्यकारिणी हेतु ध्रुव प्रसाद शर्मा, अवकाश पाण्डेय, कौशल चन्द जैसवाल, रतनदीप, प्रवीण गुप्ता, को विजयी घोषित किया गया है। इसी क्रम में बताया कि कोषाध्यक्ष पद सुमित्रानंदन सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर जैनुल आब्दीन पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button