Breaking News

उप्र बजट 2022-23: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया बजट

लखनऊ (हि.स.)। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश का विधान सभा सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। सदन में बोलते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनता ने हमें दुबारा सेवा का अवसर दिया है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा 37 वर्षों के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया। हमने गुण्डा माफिआयों से प्रदेश को मुक्त कराया। चिकित्सा सुविधाओं में विशेष कीर्तिमान स्थापित किया है। पांच एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश बनेगा।

सुरेश खन्ना ने कहा कि अवस्थापन सुविधाओं में सुधार हुआ है। हमने सभी जिलों के उत्पादों को बढ़ावा दिया है। ओडीओपी योजना से प्रदेश में निर्यात बढ़ा है। गरीब लोगों को नि:शुल्क राशन देने का फैसला भी हमारी सरकार ने किया। महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। किसानों को छह हजार रूपये सालाना दे रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहाकि महिला अपराध रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया। हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया। माफियाओं, गुण्डों और दंगाईयों के आतंक से जनसामान्य को राहत दिलाई। प्रदेश में उद्योग धन्धों को बढ़ावा दिया गया। आधुनिक तकनीकों के प्रयोग को शासन-प्रशासन और सामान्यजन के मध्य बढ़ावा दिया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पूरे विश्व और देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल मार्ग निर्देशन में बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ सामना किया। प्रशासन तंत्र और हमारे देशवासी व प्रदेशवासी इस चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। ऐसी परिस्थितियों में ही नेतृत्व की परीक्षा होती है।

वित्त मंत्री ने सदन में कविता की कुछ पंक्तियां भी कही- वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या,

जिस पथ में बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या? जब धाराएं प्रतिकूल न हों।।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button