Breaking News

बस स्टेशनों पर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का रखें ख्याल : दया शंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश, बोले-करेंगे औचक निरीक्षण

लखनऊ । परिवहन निगम के अधिकारी बस स्टेशनों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। यात्रियों के बैठने, स्वच्छ पेयजल, बस स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था तथा महिला एवं पुरूष शौचालयों के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये एवं शौचालय क्रियाशाील रहें।ये निर्देश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी किसी समय बस स्टेशनों का औचक निरीक्षण करेंगे और कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

श्री सिंह ने कहा कि जिन बस स्टेशनों के अन्दर गड्ढे या जल भराव की स्थिति हो वे जल्द से जल्द मरम्मत करायें, जिससे किसी भी यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी आवश्यक कदम समय से उठाये।परिवहन मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाये, जिससे लाइट जाने पर यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने बस स्टेशन से कम से कम एक किमी परिधि के अन्दर कोई भी प्राइवेट बस खड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कार्यवाही करें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखे कि उनके अधीनस्थ किसी कर्मचारी का उत्पीड़न न होने दें। उन्होंने कहा है कि यात्रा के दौरान परिचालक बस में यात्रियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदे यात्रा की सुविधा देना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button