साइन सिटी पर एक और केस
वाराणासी। लाभकारी योजनाओं में मोटा मुनाफा देने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी साइन सिटी के खिलाफ कैंट थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ।
ढेलवरिया चौकाघाट निवासिनी काजल जायसवाल ने बताया कि चार साल पहले साइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, आरिफ नसीम आवास पर आए और कम्पनी के लाभकारी अनेक योजनाओं से जुड़ कर अच्छा लाभ कमाने का लालच दे कर एजेंट बनाया। एजेंट बनने के बाद काजल ने वर्ष 2018 से 2021 के बीच अपने साथ साथ अपने परिजनों व परिचितों से 15 लाख रुपये से अधिक का इनवेस्ट साइन कम्पनी में कराया।
समय अवधि बीतने के बाद जब अक्टूबर 2021 में जब स्थानीय कार्यालय सर्वोदय काम्प्लेक्स जेपी मेहता सम्पर्क करने गई तो पता चला कि कम्पनी के आॅफिस में ताला लगाकर सभी फरार हैं। घटना के बारे में जब पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कैंट पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।



