Entertainment

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे वाराणसी

अपकमिंग फिल्म धाकड़ का शहर में करेंगे प्रमोशन

वाराणसी । बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल बुधवार दोपहर में अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे। अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लाउंज में देख एयरपोर्ट के कर्मचारी और यात्री सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पास पहुंचे । कंगना रनौत ने सेल्फी लेने से मना कर दिया और सुरक्षा के घेरे में शहर के लिए रवाना हो गई। कंगना रनौत के साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल,फिल्म के निर्देशक रजनीश घई, साथी अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी आई हैं। फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार शाम को फिल्म के प्रमोशन के साथ अभिनेत्री और अन्य लोग दशाश्वमेधघाट पर गंग़ा आरती भी देंखेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button