
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पॉलीटिकल ड्रामा : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
मस्जिद कमेटी सम्पर्क करेगा तो पर्सनल लॉ बोर्ड से मसले पर करेगा विचार
कानपुर । उप्र के बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम आज पूरा हो गया है। सर्वे पूरा होने के बाद मुस्लिम पक्ष और हिन्दू पक्ष ने अपने बयान दिए। इन बयानों पर घमासान मच रहा है। इस मामले में कानपुर के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक सदस्य मोहम्मद सुलेमान का भी बयान आया है।
मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के संस्थापक सदस्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक पॉलीटिकल ड्रामा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सर्वे किया गया है यह 1991 में बने धार्मिक स्थलों के लिए कानून का उल्लंघन किया जाना है। उनका यह भी कहना है कि इस मामले में अगर मस्जिद कमेटी पर्सनल लॉ बोर्ड के संपर्क में आती है तो इस पर विचार किया जाएगा।(हि.स.)



