Breaking News

शासन ने डीपीआरओ का किया तबादला

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सात बीडीओ एवं आठ एपीओ मनरेगा सहित पन्द्रह कर्मचारियों का किया स्थानान्तरण

महराजगंज। शासन ने डीपीआरओ महराजगंज के. बी. वर्मा का स्थानान्तरण कर दिया है। उनके स्थान पर यावर अब्बास को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन पंचायती राज अनुभाग 1 अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी अपने पत्र में कहा है कि प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा को हटाकर पंचायती राज निदेशालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से यावर अब्बास अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सम्बद्ध पंचायती राज निदेशालय उ. प्र. लखनऊ को शासकीय कार्यहित में शासन के अग्रिम आदेशों अथवा किसी नियमित जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती होने तक जनपद महराजगंज में रिक्त जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रशासनिक कत्र्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकृत किया जाता है।

उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन, भत्ता अथवा सेवा संबंधी लाभ देय नहीं होंगे। यावर अब्बास को निर्देशित किया जाता है कि वह तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें। वही आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सात बीडीओ एवं आठ एपीओ मनरेगा सहित पन्द्रह कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया गया है। सदर ब्लाक में बीडीओ रहे चन्द्रशेखर कुशवाहा को निचलौल ब्लाक भेजा गया है। जबकि फरेन्दा से अमरनाथ को लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज से श्वेता मिश्रा को फरेन्दा, परतावल से लक्ष्मण चतुर्वेदी को सदर ब्लाक, धानी से मनोज लाल श्रीवास्तव को परतावल ब्लाक स्थानान्तरण किया गया है। लक्ष्मीपुर से योगेन्द्र त्रिपाठी को बृजमनगंज एवं निचलौल से ओमप्रकाश गुप्ता को धानी ब्लाक का बीडीओ बनाया गया है। जबकि एपीओ मनरेगा बृजमनगंज शशिकान्त को नौतनवा ब्लाक, नौतनवा से अंकित लाल को फरेन्दा, परतावल से सुनील तिवारी को धानी ब्लाक, फरेन्दा से दिलीप गौतम को परतावल ब्लाक, धानी से रविन्द्र बहादुर सिंह को सदर ब्लाक एवं मिठौरा से शिव प्रकाश सिंह को बृजमनगंज ब्लाक में तैनात किया गया है। जबकि सौरभ चौधरी घुघली के साथ मनरेगा सेल का अतिरिक्त प्रभारी एवं शिवेन्द्र सिंह सूर्यवंशी निचलौल के साथ अतिरिक्त प्रभारी मिठौरा को दिया गया है।

Related Articles

Back to top button