Breaking News

भाजपा सरकार का लक्ष्य 2023 तक हर व्यक्ति के पास हो पक्का मकान-ज्ञानेन्द्र सिंह

महराजगंज। जरूरतमंदों को शहरी आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पनियरा नगर पंचायत में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में पहुंचे पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में हर जरूरतमंद को वो सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी जिसका वह पात्र लाभार्थी है। एवं तदपश्चात उन्होने कूड़ा कचरा उठाने वाले ठेला को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य की 2023 तक हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। इसी लिए पनियरा नगर पंचायत में तीसरी बार प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पात्र लाभार्थी अपने अपने दस्तावेज लेकर जमा कर दें। दस्तावेज जमा होने के बाद अधिकारी जांच के लिए जाएंगे.इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल जिला महामंत्री बबलू यादव, वरिष्ठ नेता उमेश चन्द जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, मण्डल अध्यक्ष रुपेश शर्मा, दिलिप जायसवाल, अधिशासी अभियंता, जेई, नरसिंह, अरविंद, उमेश, सहित सैंकड़ों जनता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button