
महिला का तमंचे के साथ डांस,स्टेज़ से फेंका तमंचा
गोरखपुर : चौरी चौरा में एक महिला का तमंचे के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। महिला किसी समारोह में स्टेज पर डांस कर रही है। उसके साथ नीचे खड़ी भीड़ भी डांस कर रही है। महिला लगभग 2 मिनट तक तमंचे के साथ डांस करती है। उसके बाद तमंचे को नीचे खड़े एक युवक पर फेंक देती है। वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है।
मामले में सीओ अखिलानंद उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेकर घटना सही पाए जाने पर जांच कर कार्रवाई होगी। वीडियो वायरल होने के बाद गुलहरिया पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।



