
फूड एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, लोगों में हर्ष
दुद्धी, सोनभद्र- नगर के नाइन टू नाइन मेगा मार्ट परिसर में मंगलवार को फूड एक्सप्रेस का शुभारंभ समाजसेवी शकुंतला जायसवाल ने फीता काटकर किया। नगर में इस इकलौते बेस्ट फूड प्वाइंट के शुभारंभ से लोगों में हर्ष का माहौल है। मुख्य अतिथि श्रीमती जायसवाल ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर इसकी कमी लोगों को महसूस हो रही थी।आज इसके शुभारंभ होने से लोग प्रफुल्लित हैं।
प्रबंधक शिवम जायसवाल ने कहा कि लोगों को बेस्ट सर्विस के साथ शुद्ध एवं पौष्टिक फूड्स उपलब्ध कराना फूड एक्सप्रेस का लक्ष्य है। लोगों की मांग पर हर किसी उत्सव एवं पार्टी में भी फूड एक्सप्रेस की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नाइन टू नाइन के प्रबंधक संतोष जायसवाल ने कहा कि लोगों की विशेष मांग पर नगर में इसका शुभारंभ कराया गया है।क्वालिटी एवं सर्विस इसकी प्राथमिकता है।इस मौके पर रामपाल जौहरी, साधु जायसवाल,कैलाश कुमार गुप्ता,विष्णुकांत तिवारी, शिबु जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, शुभम जायसवाल,कौशतुब जायसवाल आदि उपस्थित रहे।



