Breaking News

चंदौली की घटना दुखद है, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई-केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी वाराणसी, महानगर, के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने काशी आये हैं। चंदौली की घटना पर पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं और दोषियो पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपो के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार के कारण बौखलाए हुए हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं जिसका कोई भी औचित्य नही है। घटना की जांच चल रही है और रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button