Breaking News

वयोवृद्ध समाजसेवी को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि

कनहर-ठेमा नदी के संगम तट पर किया गया अंतिम संस्कार

दुद्धी, सोनभद्र– वयोवृद्ध समाजसेवी भरत लाल अग्रहरि के निधन पर पतंजलि योग समिति जीआइसी मैदान शिव मंदिर पर शोकसभा आयोजित कर, भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा को सम्बोधित करते हुए योग समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सेठ ने कहा कि भरत लाल मृदुभाषी, मिलनसार एवं सबके सुख-दुख के साथी थे।हर जरूरतमंद की उन्होंने मदद की। उनके छोटे अनुज पूर्व सभासद योगी महेंद्र सिंह ने भी उनके मार्गदर्शन में जनसेवा का वीणा उठाया है, जो भरत लाल की सामाजिक योगदान की याद ताजा कराती रहेगी।

अधिवक्ता रामपाल जौहरी ने भी भरत लाल के सामाजिक योगदान एवं उनके कृत्वों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे हमारे बीच नही रहे,लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।अन्य वक्ताओं ने भी अपने सम्बोधन के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में कन्हैया लाल जायसवाल, अन्तु प्रसाद अग्रहरि, श्यामबिहारी चौबे , राजेन्द्र सोनी एड,देवेश मोहन, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, निखिल जायसवाल, अखिलेश सोनी,गोपाल प्रसाद,प्रदीप कुमार गुप्ता, ओमकार नाथ समेत कई योगी उपस्थित रहे। उधर शनिवार की दोपहर भरत लाल का अंतिम संस्कार भारी जनसमूह के बीच कनहर-ठेमा नदी के संगम तट पर किया गया।मुखाग्नि पुत्र चंदन अग्रहरि ने दी।इस दौरान नगर चेयरमैन सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button