Breaking News

पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

भटनी, देवरिया । भटनी थानाक्षेत्र के भटनी भिगारी मार्ग पर स्थित पिपरा बिठ्ठल गांव के सामने खामपार थानाक्षेत्र के धरमखोर करन गांव निवासी एक युवक बाइक से भटनी आ रहा था, युवक की बाइक एक से पेड़ टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हेलमेट नहीं पहना था।

खामपार थाना क्षेत्र के धरमखोर करन गांव निवासी यशवंत यादव किसी काम से भटनी बाजार जा रहा था। अभी वह भटनी क्षेत्र के पिपरा विठ्ठल गांव के सामने पहुंचा था कि अचानक उसकी बाइक सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर ग्रामवासी परिजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। बेटे का शव देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी।

वही पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वही युवक के भाई और अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने बताया कि पेड़ से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button