
वयोवृद्ध समाजसेवी का हृदयगति रुकने से निधन
दुद्धी– पूर्व सभासद महेंद्र सिंह के बड़े भाई वयोवृद्ध समाजसेवी मुंशी भरत लाल अग्रहरि का शुक्रवार की शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया, वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। मुलतः ग्राम मल्देवा दुद्धी निवासी भरत लाल बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे। लोगों की मदद में सदैव तत्पर रहने वाले भरत जी सेल्स टैक्स-इनकम टैक्स विभाग में व्यवसायियों से जुड़ी रिटर्न फ़ाइल करने का काम भी करते थे।

दोपहर तक एकदम ठीक थे,तीन बजे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। तभी उनके परिजन व दामाद पत्रकार विष्णु अग्रहरि उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम ने काफी प्रयास किया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री व पत्नी हैं। वे एक पुत्री की शादी नही कर सके थे। उनके निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतकों का अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा रहा।



