Breaking News

बलिया : पेपरलीक मामले के मास्टरमांइड पर लगा रासुका

बलिया : उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट की बाेर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय के बलिया में पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किये गये मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बलिया के जिलाधिकारी की अनुमति से बलिया पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह (निवासी शाहपुर टिटिहा, भीमपुरा, बलिया) व नकल माफिया राजू उर्फ राजीव प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रसाद (निवासी चांदमारी इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जिला मऊ) तथा रविन्द्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह (निवासी अवराई खुर्द, थाना भीमपुरा, बलिया) के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गयी है।

Related Articles

Back to top button