Breaking News

प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है-जिलाध्यक्ष

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 24,25,26 अप्रैल को सोन्दा स्थित शौर्य मैरेज हाल में जिला प्रशिक्षण का आयोजन होना है।इसकी तैयारी के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर प्रशिक्षण वर्ग में लगे कार्यकर्ताओ की बैठक की।भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण वर्गों का होना एक निरंतर प्रक्रिया है। वास्तव में प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी के अभिन्न अंग है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। भारतीय जनता पार्टी देवरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 15 सत्र आयोजित होंगे।

प्रथम दिन 24 अप्रैल को 5 सत्र जिसमें पहला 11.15 बजे से 12.30 बजे तक उद्घाटन सत्र भाजपा इतिहास एवं विकास,दूसरा 1.30 से 2.45 बजे तक हमारा विचार परिवार,तीसरा 3.15 से 4.30 बजे तक 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन पैराडाइम शिफ्ट,चौथा 5.00 से 6.15 बजे तक बदली हुयी परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ,पांचवा 7.00 से 8.15 तक भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा का होगा।

द्वितीय दिन 7 सत्र होगा। पहला 9.00 से 10.15 बजे तक संगठन संरचना में हमारी भूमिका,दूसरा 10.30 से 11.45 बजे तक पिछले छः वर्षों में अन्त्योदयी पहल,तीसरा 12.00 से 1.15 बजे तक आत्मनिर्भर भारत,चौथा 2.15 से 3.30बजे तक भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य,पांचवा 4.00 से 5.00बजे तक मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग,छठा 5.30 से 6.30बजे तक सोशल मीडिया की समझ,सातवां 7.00 से 8.15 तक व्यक्तित्व विकास का होगा।

तृतीय दिन 3 सत्र में होगा

पहला 9.00 से 10.15बजे तक केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं हमारा प्रदेश,दूसरा 10.45 से 12.00बजे तक प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां,तीसरा 12.15 से 1.30बजे तक समापन सत्र भारत वैश्विक परिदृश्य का होगा।

जिला प्रशिक्षण वर्ग में ये होंगे शामिल

जिले में निवास करने वाले भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी भाजपा,मोर्चो के जिलाध्यक्ष और महामंत्री,प्रदेश-क्षेत्र एवं जिले के प्रकोष्ठ-विभाग के संयोजक तथा सह संयोजक,जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद,विधायक, ब्लॉक प्रमुख,नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्ग के संचालन के लिये वर्ग प्रमुख,कार्यक्रम प्रमुख,सह कार्यक्रम प्रमुख,नियंत्रक,सह नियंत्रक,व्यवस्था प्रमुख ,सह व्यवस्था प्रमुख के रूप में जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दे दी गयी है।प्रशिक्षण वर्ग में मीडिया के केवल छायाकार को उद्घाटन या समापन के समय ही बुलाना है,अन्य जानकारी मीडिया को भाजपा मीडिया प्रभारी द्वारा समय-समय पर दी जायेगी। बैठक में संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह,गंगा कुशवाहा,प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि, निर्मला गौतम,रामाज्ञा चौहान,महेश मणि,अरविन्द पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, राजेश मिश्रा,तेजबहादुर पाल,मारकंडेय गिरी,शुभम मणि, दीपू शाही रहे।

भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के पदाधिकारियों,शक्तिकेन्द्र संयोजकों की बैठक गरुलपार पार्टी कार्यालय पर हुयी, जिसमे पार्टी द्वारा चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान में और तेजी लाने पर चर्चा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत किया है। इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक पार्टी कोष में जमा कराया जा रहा है। किसी से भी एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जा रहे है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।यह अभियान पूर्णतः डिजिटली है।

इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोडऩे का आग्रह किया जा रहा है।पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है लेकिन, उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ता इस अभियान में और तेजी लाये।प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 लोगो से डोनेशन अवश्य करवाये,भले ही वह राशि पांच रुपये की ही क्यों न हो।देवरिया नगर मण्डल जनपद में सबसे अधिक लोगो से डोनेशन करवाने वाला मण्डल हो इसको लक्ष्य मानकर सभी लोग इस अभियान में और तेजी लाये।

मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये यह विश्वास जताया कि देवरिया नगर मण्डल माइक्रो डोनेशन अभियान में कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर पूरे जनपद में सबसे अधिक लोगो से डोनेशन करवायेगा। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,रमेश वर्मा,दिनेश गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,वीरेंद्र सिंह,अजय सिंह,ग़ोविन्द चौरसिया,सुबोध जायसवाल,अमित सिंह,हंसनाथ यादव,ओम तिवारी,मकसूदन वर्मा,भरत मद्धेशिया, संतोष साहिल, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button