Breaking News

राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने देवरिया पहुचने पर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुये कहा कि कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार के कार्यो और योजनाओं पर लोगो से चर्चा करते रहे।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार गांव,गरीब,किसान,मजदूर,नौजवान,महिला,बेरोजगार सभी के लिये बेहतर काम कर रही है।इन कामो की जानकारी जन-जन तक पहुचाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है।योगी आदित्यनाथ की सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिये निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रही है।अपराध और भ्रष्टाचार पर भाजपा की सरकार का जीरो टालरेंस की नीति है।कोई भी अपराधी,कोई भी भ्रष्टाचारी भाजपा की सरकार में अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पायेगा।भाजपा सरकार द्वारा से किये जा रहे कार्यो का लाभ ईमानदारी से सीधे जरूरतमंद तक पहुच रहा है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,संतोष त्रिगुणायक, गंगा कुशवाहा,अरुण सिंह,निर्मला गौतम,महेश मणि, अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, रामाज्ञा चौहान,पवन मिश्रा, राजेश मिश्रा, तेजबहादुर पाल,मारकंडेय गिरी,शुभम मणि त्रिपाठी, अमित मोदनवाल,पीएस राव,विजय पंडित,कृष्णानंद गिरी,मारकंडेय गिरी आदि रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button