Breaking News

शोभायात्रा में शामिल हुए नगरवासी ,मूर्ति स्थापना शनिवार को

महाराजगंज। आज नौतनवा में नगर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर सीमित द्वारा नगर के जानकी नगर पड़ाव मैदान पर स्थिति राधा कृष्ण मंदिर के पुनः निर्मित राधाकृष्ण मंदिर मुर्ति स्थापना को लेकर शोभा यात्रा राधा कृष्ण व हनुमान जी की मूर्ति निकाली गयी जो मंदिर प्रागंण से घंट घर, रेलवे स्टेशन चौराहा, काली मंदिर ,हनुमान चौक, जायसवाल मोहल्ला, अस्पताल चौराहा जयहिन्द चौराहा, गाँधी चौक, खनुआ चौराहा होते हुये माता बनैलिया मंदिर में परिक्रमा कर के पुनः राधा कृष्ण मंदिर पड़ाव में आयी । सीमित द्वारा शनिवार की शाम को मूर्ति स्थापना जागरण व भण्डारा का आयोजन होना है ।

इस भव्य शोभा यात्रा में महिलाओं में गिरजा देवी, शिल्पी,लक्ष्मी,दिव्या , मीना, रूचि, रोली, श्रुति, सौम्या , उर्मिला आदि महिलाये रही । यात्रा में सुन्दर झांकी व भक्ति गीत डीजे द्वारा बज रहा था जो पुरा नगर भक्तीमय हो गया था । इस भव्य शोभायात्रा में गुडडू खान, बाबूलाल मद्धेशिया ,सन्नी ऊर्फ इशू ,अशोक कुमार रौनियार,शिव जायसवाल ,मोनू,सोनू वर्मा ,संतोष वर्मा, राजू, मुराद अली, सोनू ,संगम,विरेंद्र मौर्या, कृष्णा गुप्ता, राहुल,बेचू, मुकेश, मनोज, प्रदीप, कुमार धीरज, सीता राम लोहिया, विक्की सिंह, बृजेश मणि, दीपक बाबा , बद्री प्रसाद, जितेन्द्र आदि भक्त लोग व साथ में नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय पुलिस फोर्स व महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही ।

Related Articles

Back to top button