
जिन्होंने तकनीकि ज्ञान लिया है, वे खाली नहीं रह सकते : कपिल देव अग्रवाल
आप्रेटिंसशिप मेले में 50 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 12000 से अधिक सीटें सृजित हुईं
लखनऊ । प्रधानमंत्री की कल्पना तथा मुख्यमंत्री के प्रेरणा से पूरे भारत में अप्रेटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी योजना को प्रदेश में जमीनी स्तर तक लागू करने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आईटीआई में प्रवेश लेकर तकनीकि ज्ञान को सीखा है, वो लोग खाली नहीं रह सकते हैं। जीवन में तकनीकि ज्ञान का होना जरूरी है। ये बातें प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आईटीआई में अप्रेंटिसशिप के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे।

मंत्री ने लखनऊ आईटीआई में अप्रेटिसशिप मेला का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने कहा कि जनपद लखनऊ की आईटीआई में लगभग 80 कम्पनियां अप्रेटिसशिप मेले में आयी है, जो यहां आये लोगो का चयन अप्रेटिसशिप के लिए करेगी। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साक्षात्कार के समय अपना प्रेंजटेशन अच्छा रखे। अपनी बात को रखने का विश्वास रखे और चेहरे पर मुस्कान रखे। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप करने पर सरकार की तरफ तथा उद्योग की तरफ से पैसा दिया जाता है। सिर्फ पैसों के लिए अप्रेंटिसशिप न करके कुछ सीखने का कार्य करे, जिससे कि जिस उद्योग में अप्रेटिसशिप कर रहे वही उद्योग आपको रोजगार उपलब्ध करा दे।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लगातार छात्रों को बढाने का कार्य किया जा रहा है। सोलर ऊर्जा के अन्तर्गत प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है। एयरपोर्ट, इलेक्ट्रानिक, कम्प्यूटर, ड्रेस डिजाइनर, होटल मैनेजमेंट, हॉउस कीपिंग, मार्केटिंग आदि विभिन्न क्षेत्र में युवाओं को लाने का प्रयास किया जा रहा है। विदेशी भाषाओं को सीखाने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने हेतु अपने कदम बढ़ाये। सिर्फ नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने। अपना छोटा उद्योग खडा कर सकते है, क्योंकि आईटीआई करने के बाद आपके प्रमाण पत्र पर सरकार द्वारा लोन दिये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि अप्रेटिसशिप मेले के बाद अब रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।
प्रदेश स्तर पर अप्रेंटिसशिप मेला का हुआ सफल आयोजन
सम्पूर्ण प्रदेश में आज अप्रेन्टिसशिप मेले में लगभग 50,000 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया। लगभग 2500 अधिष्ठानों व नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आज के मेले के दौरान लगभग 27,000 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया तथा लगभग 1400 अधिष्ठानों द्वारा पंजीकरण कराया गया, जिसमें 12,000 से अधिक सींटे सृजित हुईं। आज के मेले में लगभग 11,000 अभ्यर्थियों एवं नियोजकों की मैचमेकिंग हुई तथा लगभग 1500 कान्ट्रेक्ट जनरेट किये गये हैं।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज-लखनऊ में अप्रेन्टिसशिप मेले का शुभारम्भ किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में प्रतिनिधियों द्वारा मेले का उद्घाटन/शुभारम्भ किया गया। मेले में भाग लेने वाले कुछ महत्वपूर्ण कम्पनियाँ जैसे सैमसंग इण्डिया, यामहा इण्डिया, टाटा मोटर्स, रिलायन्स, टाटा मार्काेपोलो, सुजिकी मोटर्स, के0टी0एल एवं एच0ए0एल आदि है। उद्यमियों द्वारा मेले में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी कि तथा कहा गया कि मेले के बाद अभ्यर्थियों से मिलकर बात करने का अवसर मिला।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि टेक्नालाजी के तेजी से विकास होने के कारण स्किल मैनपावर को समय की मांग के अनुसार तैयार किया जाना है। जिसको अप्रेन्टिस के माध्यम से उद्योगों/अधिष्ठानों में प्रशिक्षित कर पूर्ण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह अप्रेन्टिस मेला उद्योगों/अधिष्ठानों और प्रशिक्षित युवाओं को आपस में मिलाने और समझने की एक अच्छी पहल है। अप्रेंटसशिप मेले मे प्रतिभाग करने की न्यूनतम योग्यता 5वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। इस मेले में पूर्व प्रशिक्षण या अनुभव आवश्यक नहीं है।अप्रेन्टिस सेल की पीएमयू हेड शबीना बानों ने कहा कि युवाओं को रोजगार हेतु बढ़ावा देने के लिए शिशिक्षुता एक लाभकारी योजना है, जिससे आत्मनिर्भर का सपना साकार होता है।



