
देवरिया : दो दरोगा समेत पांच निलम्बित
सदर कोतवाली, लार और पुलिस कार्यालय में तैनात कर्मियों पर हुई कार्रवाई
देवरिया । विवेचना और कार्य में लापरवाही करने वाले दो दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को डीआईजी/एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने गुरुवार को निलम्बित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर कोतवाली में दरोगा विरेन्द्र कुमार तैनात हैं। पिछले दिनों डीआईजी/एसपी ने पूरे जिले के थाने में तैनात दरोगाओं को विवेचना करने का निर्देश दिया। अभियान चलाकर विवेचना किया। डीआईजी के निर्देश के बाद भी दरोगा विरेन्द्र कुमार ने विवेचना में रुची नहीं दिखाई।
इसे डीआईजी डॉ श्रीपति मिश्र ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलम्बित कर दिया। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस कार्यालय में तैनात रामबदन चौहान और कांस्टेबल पिंटू यादव को निलम्बित किया गया। जबकि लार थाना क्षेत्र के मेहरौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कसोधन और कांस्टेबल संजीत सिंह अपने बीट में कार्य नहीं कर रहे थे। जिससे उनके क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा था। इसे देखते हुए डीआईजी ने दोनों को निलम्बित कर दिया। विभाग में दो दरोगा और तीन पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने से विभाग में हड़कंप मच गया है।(हि.स.)



