Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा पूर्व सैनिकों,शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया,साथ जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।इसी क्रम में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यक्रम का आयोजन कर अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि किया गया तथा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर आज तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना पार्टी द्वारा विभिन्न आयोजन किये गए।आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के सोच के अनुरूप शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर और उनके परिजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर सामाजिक न्याय पखवाड़े का समापन कर रहे है।अनगिनत शहीदों के कुर्बानियों से देश आजाद हुआ।कुछ लोगो को लोग जान पाये तो कुछ गुमनाम रह गये,उन सभी को आज भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह कार्यक्रम कर नमन कर रहे है।आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिये भी हमारे देश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ऐसे वीर शहीदों को नमन तथा उनके परिजनों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित करने का अवसर हम सभी को मिला,इन लोगो की वजह से ही आज भारत सुरक्षित है।विश्व मे भारत का गौरव सैनिकों की वजह से बढ़ा है।

सदर सांसद ने कहा कि आज नया भारत अपने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को मना रहा है।हर देश के विकास यात्रा में एक ऐसा समय आता है जब देश खुद को नये सिरे से परिभाषित करता है।खुद को नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है।भारत की विकास यात्रा में भी वो समय आ गया है।75 वें वर्ष के अवसर को हम सभी को एक समारोह भर ही सीमित नही करना है बल्कि नए संकल्पों के आधार बना नए संकल्पों को लेकर चल पड़ना है।
सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नही भूलेगा।देश के सैनिकों के बलिदान और पूर्व सैनिकों के संकल्पों की वजह से ही भारत आज फिर विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ चला है।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका,विधायक सुरेन्द्र चैरसिया ने भी संबोधित किया तथा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक कैप्टन देवानन्द तिवारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे,अरुण प्रकाश पाण्डेय,एस.सी.राय,कैप्टन जयराम,कैप्टन सुभाष चंद्र, विंग कमांडर मुकेश तिवारी,कैप्टन एस. एन. गुप्ता,सब मेजर व्यास मिश्रा,डा. दिनेश मिश्रा,डा.दिवाकर त्रिपाठी,नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी,सब मेजर जयप्रकाश मिश्रा,नायक सूबेदार मारकंडेय त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी,अरुण सिंह,अजय शाही,अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही,रामाज्ञा चौहान,निर्मला गौतम,राजेश मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा,राजन सोनकर,भारती शर्मा,अभिषेक राय,भूपेंद्र सिंह,राधेश्याम शुक्ला,प्रवीण निखर,वीरेंद्र सिंह,संजय पाण्डेय,दिनेश गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी आदि रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शहीदों को नमन

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतिम दिन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि किसी राष्ट्र का गौरव तभी जाग्रत रहता है जब वो अपने स्वाभिमान और बलिदान की परंपराओं को अपनी अगली पीढ़ी को भी सिखाता है, संस्कारित करता है। उन्हें इसके लिए निरंतर प्रेरित करता है।इसी उद्देश्य सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतिम दिन आज भाजपा के कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन कर उनके बारे में लोगो को बताने का काम कर रहे है।जब हम गुलामी के उस दौर की कल्पना करते हैं, जहां करोड़ों करोड़ लोगों ने सदियों तक आजादी की सुबह का इंतजार किया। तब ये एहसास और बढ़ता है कि आजादी के 75 साल का अवसर कितना ऐतिहासिक है, कितना गौरवशाली है,जिसे आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मना रहा है।हजारों वर्षों से बदलती स्थितियों के बावजूद भारत के अटल और अडिग रहने में हमारी सभ्यता, संस्कृति और वीर जवानों के बलिदान की बड़ी भूमिका रही है।हमारी आस्था और संस्कृति की धारा सद्भाव, समावेश, समभाव की है। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,दिनेशगुप्ता,जितेंन्द्र जायसवाल बंटी,दुर्गेशनाथ तिवारी,अश्वनी मणि बजरंगी,वीरेंद्र सिंह,मकसूदन वर्मा,दीपक वर्मा,अजित मिश्रा,राधेश्याम शुक्ला, प्रवीण निखर, रामाशीष मौर्या,मनीष सहाय, अजय सिंह,गुड्डू उपाध्याय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button