Breaking News

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

भटनी, देवरिया। भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार निवासी सूर्यदेव तिवारी जो रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत थे, ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण इनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में चित्कार मच गया। इनकी ड्यूटी फायरिग ट्रेनिग हेतु वाराणसी में लगी थी। वहाँ फायरिग के दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने से वह अचेत हो गये ।

सहयोगियों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया । विभाग द्वारा इसकि सूचना उनके परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन वाराणसी के लिये निकल गये । सूर्य देव तिवारी की मृत्यु की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता फुलेना तिवारी, पत्नी बिनोद बाला तिवारी, पुत्र रविशंकर तिवारी व सर्वश्वर तिवारी,पुत्री सीमा, नैना, भाई मदन तिवारी का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button