
जन्मदिन पर अभिषेक ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
भलुअनी, देवरिया । उपनगर भलुअनी की सामाजिक संस्था स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के रक्तवीर सदस्य इंजी. अभिषेक गुप्ता ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिये अपना रक्तदान कर एक नेक कार्य किया । भलुअनी निवासी नरेन्द्र सिंह का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब होने की वजह से उनका इलाज डॉ. बी. के. सिंह कश्यप हॉस्पिटल देवरिया में चल रहा था, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें ब्लड की जरूरत बतायी गयी । संस्था के सदस्य शौर्य सिंह ने अभिषेक गुप्ता को इसकी सूचना दी। अभिषेक गुप्ता ने देवरिया पहुंचकर कैलाशी ब्लड बैंक में मरीज की जान बचाने के लिये अपना पांचवा रक्तदान किया ।
अभिषेक गुप्ता ने संस्था की मुख्य मुहिम आओ नशा नही रक्तदान करें के तहत अपील करते हुये कहा कि हमारी संस्था द्वारा आज 163 वां रक्तदान किया गया है, और रक्तदान सबसे पूण्य का कार्य है, इसे हर किसी को करना चाहिये । क्योंकि रक्तदान से हम लोंगों की जिंदगी बचाते हैं और रक्त ही ऐसी चीज है जिसे ना तो बनाया जा सकता है और ना ही पैसे से खरीदा जा सकता है । साथ ही उन्होनें कहा कि हर किसी को अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिये ।उक्त आशय की जानकारी संस्था के संयोजक संतोष मद्धेशिया ने देते हुए रक्तदाता अभिषेक गुप्ता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।



