
वरिष्ठ साहित्यकार ने प्रेस कार्यालय का किया शुभारंभ
दुद्धी, सोनभद्र– पत्रकार जिस दिन जनता की आवाज बन जाएगा उस दिन एक क्या हजारों हुकूमतें सत्य के आगे नतमस्तक होंगी ।उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार अजय शेखर ने प्रेस कार्यालय के उदघाटन के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता महाभारतकालीन के संजय जैसा पारदर्शी और सत्य पर आधारित समाज का दर्पण प्रस्तुत करने कि बड़ी जिम्मेदारी कलमकार के कंधों पर है, गलत लेखन से पूरे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ता है और पत्रकार सीधे तौर पर दोषी होता है, इससे सदा बचे, जो देखें उसे ही लिखें, जिस दिन पत्रकार खुद को समझ लेगा और जनता की आवाज बन जाएगा उस दिन सैकड़ों क्या हजारों हुकूमतें सत्य के आगे नतमस्तक होगी l
परिणाम चाहे जो कुछ भी हो सत्य को समाज के सामने पत्रकारों को लाना आवश्यक, सच को वर्तमान कभी स्वीकार नहीं करता, इसलिए आभाव गरीबी मुफलिस की जिंदगी मिलेगा, आज वर्तमान की इज्जत है और सत्य को सूली पर चढ़ा दिया जाता है, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार यीशु को सत्य के लिए सूली पर चढ़ा दिया गया, परन्तु समाज के लिए आज भी वो पूजनीय है, इसी प्रकार सुकरात के वर्तमान सत्य को स्वीकार नहीं कर जहर देकर मारा गया, परंतु वही सुकरातकालांतर में महान कहलाए,अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को उन दिनों वर्तमान में गोली मारी गई परंतु कालांतर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहलाए, ज्ञात रहे वर्तमान जिसे माला पहन आएगा उसे भविष्य कुचल देगा l वर्तमान की चिंता मत करिए भविष्य आपके लिए जयमाल लिए खड़ा है l
अतीत की यादों को नौकरी के समय को याद करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी का परम वैभव मुफलिस, ईमानदारी, त्याग को गरीब, अति पिछड़ा का उपमा देकर परम वैभव संपन्नता क्षेत्र का अपमान किया गया, जबकि आज भी इस क्षेत्र जैसा ईमानदारी सादगी दुर्लभ है, भौतिकवादी जीवन का सुख चाहने की लालसा में प्रकृति का मानव नाश कर रहा है नदियां सिकुड़ रही है और नदीयों के पाट पर कब्जा मानव द्वारा किया जा रहा है, जीवनदायिनी नदी, प्रकृति, पेड़ -पौधे, पशु – पक्षी का भौतिक सुख की चाह में समूल नाश करने पर मानव आमादा हो रहा, वाराणसी के अस्सी घाट के गंगा नदी, लौआ और अन्य छोटी छोटी नदियां गायब जिसे समझना होगा हमारी संस्कृति परंपरा धारण करने की रही है ।
उन्होंने दुद्धी के पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए पित पत्रकारिता से बचने की सलाह दी l इसके पूर्व वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार, बनवासी सेवा आश्रम के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय शेखर ने पत्रकार जितेन्द्र चंद्रवंशी के संयोजकत्व में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के संरक्षक रामलोचन तिवारी ,अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा , सचिव मनोज कुमार मिश्रा , विवेक कुमार पांडेय , प्रमोद कुमार,उपेन्द्र तिवारी, अमरनाथ जायसवाल,इब्राहिम खान, दीपक जायसवाल, रवि सिंह,राकेश गुप्ता,राफे खान,मकसूद आलम,सेराज खान, श्याम अग्रहरी, जवाहरलाल एडवोकेट, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, डीसी डायरेक्टर संजू तिवारी ,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरी प्रसाद निराला, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, शिव शंकर एडवोकेट, राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अंजनी सिंह, संजय मिश्रा,पीयूष अग्रहरी एडवोकेट,दयाशंकर सिंह एडवोकेट,मनोज तिवारी एडवोकेट, दया हॉस्पिटल के प्रबंधक ममता मौर्या,नान्हू राम,राजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, धीरेंद्र कुमार सिंह,लियाकत खान और गोरख ट्रेलर, आशीष कुमार गुप्ता एडवोकेट राकेश कुमार अग्रहरी एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l



