Breaking News

कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर भाजपा सरकार-अलका

देवरिया । भारत को कुपोषण से मुक्त बनाने की लिये भाजपा की मोदी सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है।भाजपा सरकार की योजनाओं से भारत कुपोषण मुक्त होने की ओर अग्रसर हो चुका है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को 10 हजार करोड़ रूपये की सीधी मदद दी गई साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह भी किया गया।

उक्त बातें नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत महिला मोर्चा द्वारा गरुलपार पार्टी कार्यालय पर आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करने के बाद सम्बोधित करते हुये कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये जा रहे पोषण के इस आंदोलन जन भागीदारी की भूमिका अहम है।केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनने के बाद देश ने इस मिशन में काफी प्रयास किये है।

नपाध्यक्ष ने कहा कि पोषण सप्ताह और पोषण माह जैसे कदमों से मोदी और योगी सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा किया जा रहा है।सरकार द्वारा आर्थिक मदद देकर माँ और बच्चे का पोषण सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।इसके लिये भाजपा सरकार द्वारा 10.22 लाख फ्रंट लाइन कर्मियों को पोषण संबंधी कार्यो के लिये विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार का संकल्प है कुपोषण मुक्त भारत,कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का।इसके लिये सरकार द्वारा देश भर में 40 करोड़ से अधिक पोषण केंद्रित गतिविधियों द्वारा जन जागरूकता का काम किया जा रहा है।पोषण संबंधित डेटा जुटाने के लिये राज्यों में 11.03 लाख स्मार्टफोन और 11.94 लाख ग्रोथ मानिटरिंग डिवाइस आवंटित कर पोषण ट्रैकर से 11.35 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ा गया है।

इस दौरान प्रेम अग्रवाल,अम्बिकेश पाण्डेय,आशीष गुप्ता सभासद,पूनम शर्मा,गरिमा त्रिपाठी,मिनती सिंह,तारा सिंह,ममता शाह,अनामिका सिंह,मधु जायसवाल,किरन गोंड़,मीना जोशी,सुधा तिवारी,श्वेता सिंह,नारायणी तिवारी,सुशीला मिश्रा,माया राय,शैल देवी,हसीना खातून,बिंदू बरनवाल,सुनीता सोनकर,सरिता देवी,गुड़िया सोनकर,सुनीता पासवान,शांति देवी,मालती देवी,शशिकला देवी,संगीता देवी,उर्मिला देवी,आरती तिवारी,उमरावती मिश्रा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button