गोरखपुर और आगरा में समय से शुरु होगी मेट्रो रेल सेवा: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में छह महीने के भीतर काम शुरु करने और आगरा में दो साल की समयसीमा में मेट्रो सेवा शुरु करने का निर्देश दिया है।योगी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष नगर विकास क्षेत्र से जुड़े 04 विभागों की कार्ययोजना प्रस्तुतिकरण के दौरान जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि प्रदेश के काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झाँसी और प्रयागराज शहरों को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ा जाना है।
इसके लिये उन्होंने सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश देते हुए 06 माह के भीतर गोरखपुर मेट्रो लाइट परियोजना का काम शुरु करने को कहा। इसके मद्देनजर उन्होंने काशी, मेरठ, बरेली, झाँसी और प्रयागराज में मेट्रो लाइट अथवा मेट्रो नियो परियोजनाओं के लिए प्री फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट के साथ विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने का निर्देश दिया।न्यूज़ सोर्स वार्ता



