Breaking News

पीडीए ने 20 बीघा जमीन पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

प्रयागराज । प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविन्द चौहान के दिशा निर्देश पर सोमवार को झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए लगभग 20 बीघा जमीन पर ध्वस्तीकरण किया गया। सोमवार को जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में मौजा औरहा उपरहार, हेतापट्टी निकट पावर हाउस झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही की गयी।

जिसमें कालिका रियालटी प्रा.लि., हर्ष, आशीष व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग में निर्मित बाउण्ड्रीवाल आदि के कार्य एवं चन्द्र प्रकाश सिंह पुत्र भगौती शरण सिंह, इमरान अहमद पुत्र रिजवान अहमद व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग में निर्मित बाउण्ड्रीवाल आदि कार्य को ध्वस्त कराया गया। उक्त कार्यवाही में जोनल अधिकारी के अतिरिक्त क्षेत्रीय अवर अभियंता राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button