Breaking News

खंड शिक्षा अधिकारी ने श्रमिकों के बच्चों का कराया नामांकन

महराजगंज। आज सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा के नेतृत्व मे ईट,भट्टों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों का नामाकन नजदीकी के परिषदीय विद्यालयों में कराया गया | विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग, परसाचक गोबरही तथा मुजहना बुजुर्ग के भट्टों पर जाकर बाहर से आये श्रमिकों के कुल 28 बच्चों का नामाकन कराया गया तथा उन्हें विद्यालय नियमित भेजने के लिये प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सर्वेश शर्मा शिक्षक सेकुल, विनोद यादव (ए० आर०पी०), विनीता पटेल, मृत्युंजय लाल, कल्याण सिंह, शिव प्रताप् सिंह, सुवाष यादव इत्यादि लोग साथ जाकर नामांकन कार्य कराये

Related Articles

Back to top button