Breaking News

ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौत

 

बरहज, देवरिया। बरहज थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर मौना गढवा चौराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास साइकिल से अकेले घर लौट रहे एक किशोर को भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में संलिप्त ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बरहज थाना क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी निवासी विपिन सिंह (14 वर्ष) पुत्र हरेंद्र सिंह शनिवार को सुबह करीब सात बजे मौना गढ़वा गांव से साइकिल से अकेले अपने घर पैना लौट रहे थे। अभी वह साइकिल से रामजानकी मार्ग स्थित मौना गढ़वा के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे तभी भूसा लेकर कहीं जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गये, इस घटना में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बरहज थानाध्यक्ष टीजे सिंह, एसआई वीरेंद्र मौर्य, सुमित राय ने घटना की जानकारी ली। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Related Articles

Back to top button